{"_id":"5b5485f84f1c1b3b5a8b6643","slug":"111532265976-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को सैन्य सेवाओं के लिए कोचिंग देने की योजना : महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को सैन्य सेवाओं के लिए कोचिंग देने की योजना : महेंद्र
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
gg
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। वेटरन इंडिया संस्था की ओर से हमीरपुर में रविवार को कारगिल पराक्रम परेड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिंचाई-जनस्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाएगा। हिमाचल वीरभूमि है और अधिकांश परिवार सेना के साथ जुड़े रहे हैं। 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में हिमाचल के वीर जवानों ने अग्रणी मोर्चे पर डटकर दुश्मनों के साथ लोहा लिया था।
महेंद्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों के चिरलंबित वन रैंक वन पेंशन मसले को सुलझाया है। इसी के साथ ही हिमाचल और केंद्र की मोदी सरकार शहीदों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिजनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ कर रही है। हिमाचल में युवाओं को सैन्य सेवाओं में शामिल होने के लिए कोचिंग केंद्र खोलने पर भी विचार किया जाएगा। इसके लिए तीन, चार जिलों के युवाओं को कोचिंग के लिए एक जगह चयनित की जाएगी। इस दौरान वेटरन इंडिया संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार रमेश ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वेटरन इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। मुख्यातिथि ने कांगड़ा के शहीद वेजेंद्र सिंह की माता संतोष कुमारी, हमीरपुर के शहीद हवलदार राजकुमार की पत्नी सवीना देवी, कांगड़ा के शहीद देवेश कुमार के पिता कैप्टन भूपि सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह से सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष ज्ञान चंद शर्मा, शुभप्रभात क्लब के जेएन शर्मा, समाज सेवक शांतनु को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।