फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक माह के भीतर उखड़ी नेशनल हाईवे की टारिंग

एक माह के भीतर उखड़ी नेशनल हाईवे की टारिंग

Thu, 12 Jul 2018 11:02 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रानीताल-शिमला नेशनल हाईवे के तहत हमीरपुर के पक्का भरो से जोलसप्पड़ हाईवे पर बिछाई टारिंग एक माह के भीतर उखड़नी शुरू हो गई है। एनएच अथॉरिटी ने 16 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हमीरपुर आगमन से कुछ दिन पूर्व ही इस मार्ग पर टारिंग की थी। हमीरपुर में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह भारी बारिश भी नहीं हुई है। इसके बावजूद सड़क पर बिछाई टारिंग का एक माह में उखड़ना एनएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन

टारिंग के उखड़ने से सड़क पर पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े (क्रशर) बिखरे हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक स्किड होकर चोटिल हो रहे हैं। पक्का भरो से जोलसप्पड़ तक टारिंग का कार्य पिछले करीब तीन साल से लंबित पड़ा है। एनएच विभाग ने सड़क के विस्तारीकरण का कार्य उत्तराखंड की एक कंपनी को दिया था। लेकिन, कार्य में देरी के चलते विभाग ने टेंडर रद्द कर ठेकेदार को जुर्माना लगाया था। जिसके बाद ठेकेदार ने प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां से राहत मिलने के बाद ठेकेदार ने बीते माह ही टारिंग का कार्य किया लेकिन, अब एक माह के भीतर ही टारिंग उखड़ गई है। जिसके चलते शिमला से धर्मशाला, पठानकोट की तरह जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर के मट्टनसिद्ध से कंदरौर तक बन रहे डबललेन हाईवे के तहत डंगार से दरगेल और भोटा से सौर के बीच भी सड़क पर जगह-जगह टारिंग उखड़ने से गड्ढे पड़े हैं। शहरवासियों में प्रदीप कुमार, सुनील शर्मा, दिनेश ठाकुर, विधि चंद शर्मा और अशोक ठाकुर ने सरकार से मामले की जांच की मांग की है। उधर, एनएच विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता जगदीश चंद ने बताया कि आईपीएच विभाग की पाइपों की लीकेज के कारण कुछेक जगह टारिंग उखड़ी है। इस बारे में आईपीएच विभाग को लिखा गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed