{"_id":"5b3a5b7e4f1c1be2518b456b","slug":"111530551166-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को सौंपा जाए मुंडखर मर्डर केस : सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई को सौंपा जाए मुंडखर मर्डर केस : सभा
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के मुंडखर मर्डर केस के डेढ़ माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को कबीर पंथी समाज सुधार सभा इकाई मंडी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मर्डर के डेढ़ माह बाद भी आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर केस हल न हो पाने पर सीबीआई को सौंपने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि बीती 13 मई को मुंडखर बाजार में टैक्सी चालक प्रदीप कुमार का मर्डर हो गया।
डेढ़ माह बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। वहीं प्रशासन की तरफ से मृतक की पत्नी को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई। अत: प्रशासन पीड़ित परिवार की उचित सहायता करे। इसके अलावा मृतक के परिवार को बीपीएल या आईआरडीपी की सूची में डाला जाए। सभा सदस्यों ने ज्ञापन की प्रतियां एसपी हमीरपुर, एसडीएम भोरंज, डीएसपी बड़सर, बीडीओ भोरंज और प्रधान कबीर पंथ सुधार सभा हमीरपुर को प्रेषित की। इस मौके पर सभा महासचिव विधि चंद कौंडल, मस्त राम, रेलू राम, अमर सिंह, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, रोशन लाल, पंचायत प्रधान मुंडखर प्रकाश चंद, बीडीसी अजय कुमार, भगत राम, प्रकाश, सोमनाथ, कर्मचंद, जगदीश चंद, कुशल कुमार, अशोक कुमार, सुभाष चंद, विधि चंद और प्रेम चंद आदि सदस्य मौजूद रहे।