{"_id":"5b268c864f1c1bda6e8b885d","slug":"111529252998-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद अब डोर टू डोर काटेगी कूड़े की पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद अब डोर टू डोर काटेगी कूड़े की पर्ची
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर अब डोर टू डोर कूड़े की पर्ची काटेगी। नप के कर्मचारी प्रत्येक माह की पहली से पांच तारीख तक यह पर्ची काटेंगेे। कुछ लोग नगर परिषद की गाड़ी से कूड़ा फेंकने के लिए भुगतान नहीं करते हैं। इस कारण अब नगर परिषद ने कर्मचारी को लोगों के घर और दुकानों में भेजकर भुगतान की राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया है। इसमें प्रत्येक घर की 60 और दुकान की 100 रुपये की पर्ची कटेगी। मीट की दुकान की 1000 रुपये पर्ची कटेगी।
नगर परिषद ने इसके लिए कर्मचारी को नियुक्त किया है जो कि प्रत्येक माह डोर टू डोर जाकर पर्ची काटेगा। नगर परिषद के सभी 11 वार्डों में यह पर्ची कटेगी। दुकानों में इसकी पर्ची कटना शुरू हो गई है। घरों में भी कुछ दिनों बाद इस मुहिम को शुरू कर दिया जाएगा। नगर परिषद की गाड़ी रोजाना सुबह और शाम शहर का चक्कर लगाती है। इसमें लोग अपने-अपने घरों का कूड़ा फेंकते हैं। लेकिन कुछ लोग इस गाड़ी में कूड़ा फेंकने के पैसे नहीं देते हैं। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि डोर टू डोर जाकर कूड़े की पर्ची काटी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की पहली से पांच तारीख तक यह पर्ची काटी जाएगी।