फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   निजी कंपनी खरीदेगी जिला के जंगलों की चीड़ की पतियां

निजी कंपनी खरीदेगी जिला के जंगलों की चीड़ की पतियां

Fri, 04 May 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। निजी कंपनी जिला के जंगलों की चीड़ की पत्तियां खरीदेगी। कंपनी इन चीड़ की पत्तियों को इकट्ठा कर तेल निकालेगी। जंगलों से पत्तियां इकट्ठी होने पर आग लगने का खतरा कम रहेगा। वन विभाग ने जंगलों को आग से बचाने के लिए यह कदम उठाया है। जंगलों से चीड़ की पत्तियां इकट्ठी होने से जंगल आग से बचे रहेंगे। हालांकि पूर्व के वर्षों में भी कंपनी चीड़ की पत्तियां खरीदती थी, लेकिन इस सीजन में विभाग ने कंपनी के साथ दोबारा टेंडर किए हैं। कंपनी 1.76 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से पत्तियां खरीदेगी।
विज्ञापन

जिला के अधिकतर जंगलों में आग भड़कने का मुख्य कारण गर्मियों में सूखी हुई चीड़ की पत्तियां हैं। फायर सीजन के दौरान वनों में आग को कम करने के लिए विभाग इन चीड़ की पत्तियों को इकट्ठा करवाएगा और कंपनी को बेचेगा। इस संबंध में वन मंडल हमीरपुर की डीएफओ प्रीति भंडारी का कहना है कि एक निजी कंपनी जिला के जंगलों की चीड़ की पत्तियां खरीदेगी, इससे वह तेल का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि जंगलों से चीड़ पत्तियों इकट्ठी होने से आग लगने का खतरा भी कम रहेगा। इससे चीड़ के पेड़ और जंगली जानवर सुुरक्षित रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed