फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राजस्व और लोनिवि ने बिजली बोर्ड के चार लाख पर मारी कुंडली

राजस्व और लोनिवि ने बिजली बोर्ड के चार लाख पर मारी कुंडली

Sat, 20 Jan 2018 11:10 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
राजस्व और लोनिवि ने बिजली बोर्ड के चार लाख पर मारी कुंडली
हमीरपुर। राजस्व और लोक निर्माण विभाग ने बिजली बोर्ड उपमंडल-2 के चार लाख पर कुुुंडली मार ली हैै। जिला के सरकारी कार्यालय ही बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। राजस्व विभाग के तहत तहसील कार्यालय हमीरपुर 80 हजार तथा लोक निर्माण विभाग कार्यालय 2.85 लाख रुपये का देनदार है। पिछले चार माह से दोनों ही विभाग बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पाए हैं। बिजली बोर्ड के नोटिस देने के बावजूद विभाग बिल जमा करवाने में नाकाम रहे हैं। तहसील तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा बिल का भुगतान न होने के कारण बिजली बोर्ड को घाटा उठाना पड़ रहा है। अगर जिला के सरकारी कार्यालय ही ऐसा करेंगे तो अन्य उपभोक्ताओं से क्या उम्मीद लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

हालांकि बिजली बोर्ड ने कई बार इन कार्यालयों को बिल जमा करवाने के नोटिस भी भेजे हैं, लेकिन कार्यालय बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। बोर्ड के तहसील और लोक निर्माण विभाग के पास पौन चार लाख रुपये फंसे हुए हैं। उधर, बिजली उपमंडल-2 के एसडीओ राकेश वर्मा का कहना है कि तहसील और लोक निर्माण विभाग ने पिछले चार माह से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल भुगतान न हो पाने के कारण बोर्ड को घाटे की मार झेलनी पड़ रही है। दोनों विभागों के पास करीब पौने चार लाख रुपये बिजली बिलों के फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed