{"_id":"5a2bd3054f1c1b8b688b7806","slug":"111512821509-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई वर्ष बीते, नहीं हुआ पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई वर्ष बीते, नहीं हुआ पुल का निर्माण
Updated Sat, 09 Dec 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)।
कस्बा से भोटा वाया रोपड़ी सड़क पर 4 करोड़ का प्रस्तावित पुल का निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। इसके चलते जनता को पुल की सुविधा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस पुल की आधारशिला तीन वर्ष पहले 12 नवंबर, 2014 को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी थी, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नही हो पाया है।
इसके चलते क्षेत्र की जनता को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के साथ टेंडर कर ढाई वर्ष में पुल निर्माण की समय सीमा तय की थी। तीन वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
शुक्रखड्ड पर बनने वाले 153 मीटर लंबे पुल से एक दर्जन के करीब गांवों को सुविधा मिलेगी। फिलहाल इस सड़क की हालत भी खस्ता है। सड़क की हालत में सुधार नहीं होने के कारण लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्यक्त किया है। सड़क में पड़े गड्ढों और उखड़ी टारिंग के कारण चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता अरविंद लखनपाल का कहना है कि समस्या विभाग के ध्यान में है। सड़क का पैचवर्क किया जाएगा। इसके साथ ही पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन