{"_id":"5a1d63764f1c1b87698be6aa","slug":"111511875446-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिला के सरकारी राशन डिपो का आटा सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जिला के सरकारी राशन डिपो का आटा सैंपल फेल
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के एक सरकारी राशन डिपो के आटे का सैंपल प्रयोगशाला में फेल हो गया है। जिला खाद्य नियंत्रक विभाग ने सितंबर माह में राशन डिपो में पहुंचकर आटे का सैंपल भरा था। जिसे टेस्टिंग के लिए शिमला स्थित खाद्य एवं उपभोक्ता मामले की प्रयोगशाला में भेजा था। दो माह बाद हमीरपुर पहुंची सैंपल रिपोर्ट में आटा सैंपल फेल पाया गया है। हालांकि यह आटा मिल मंडी जिला में चल रही है। इस फ्लोर मिल से प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्यों की दुकानों में आटे की सप्लाई होती है।
दो वर्ष पहले हमीरपुर जिला की कुछ फ्लोर मिलों के सैंपल भी फेल हुए थे। सैंपलों का फेल होना आटे की गुणवत्ता पर कई तरह के सवाल उठा रहा है। चूंकि इस आटे का सेवन प्रदेशभर के उपभोक्ता कर रहे हैं। राशन डिपो के अलावा खुले बाजार में भी आटे की सप्लाई हो रही है। जिला खाद्य नियंत्रक विभाग ने बीते माह आटा, चीनी, नमक और तेल समेत विभिन्न खाद्य वस्तुओं के कुल 58 सैंपल भरे थे। जिन्हें शिमला स्थित लैब में भेजा गया। इनमें से 34 की रिपोर्ट आ चुकी है, जबकि 24 की रिपोर्ट अभी बाकी है। खुशी की बात यह भी है कि अभी तक विभाग में पहुंची 34 सैंपलों की रिपोर्ट में केवल आटे का सैंपल ही फेल हुआ है, जबकि शेष 33 की गुणवत्ता सही पाई गई है। उधर, जिला खाद्य नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि हमीरपुर के एक सरकारी राशन डिपो का आटा सैंपल फेल हुआ है। यह आटा मंडी जिला की फ्लोर मिल से आया था। फ्लोर मिल के मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलबाड़ बर्दास्त नहीं होगा।
---