{"_id":"5a1c1b564f1c1b6f548bfc4b","slug":"111511791446-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 30 को
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर विकास खंड हमीरपुर के युवाओं के लिए 30 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। जिसका शीर्षक राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका है। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवी चुन्नीलाल ने कहा कि यह कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला बाल हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसका समय सुबह दस बजे रहेगा। भाषण के लिए प्रतिभागी को 8 से 10 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागी को बिना नोटपैड और बिना किसी सहायता के भाषण देना होगा। विकास खंड हमीरपुर के जो प्रतिभागी इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वह नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय नंबर 01972222271 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्लॉक स्तर से अव्वल रहे प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जो प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहेगा उसे 5000 प्रथम पुरस्कार, दूसरे स्थान के लिए 2000, तीसरे स्थान के लिए 1000 रुपये पुरस्कार के रुप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन