फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डोडवीं गांव में पशुशाला जलकर राख

डोडवीं गांव में पशुशाला जलकर राख

Fri, 17 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
डोडवीं गांव में पशुशाला जलकर राख
demo pic
गलोड़(हमीरपुर)। तहसील गलोड़ के अंतर्गत डोडवी गांव में आग लगने से एक पशुशाला जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पीड़ित परिवार का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सिमरो देवी पत्नी स्व. प्यारे लाल की पशुशाला में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। जिस कारण उसका डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पशुशाला से धुआं उठता देख सिमरो देवी ने शोर मचाया। इतने में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और आग को बुझाने में लग गए।
विज्ञापन

गांव वासियों ने भी मिलजुल कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पशुशाला का एक हिस्सा और उसमें रखा घास, इमारती लकड़ी और तूड़ी जलकर राख हो गए। पुलिस चौकी गलोड़ से हवलदार विनोद कुमार टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस बारे में ग्राम पंचायत हड़ेटा के प्रधान संजय शर्मा का कहना है कि प्रशासन को सूचित कर दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed