फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   111 percent Covid Vaccination of Target at Hamirpur Himachal

हिमाचल: हमीरपुर में लक्ष्य से 111 फीसदी अधिक कोविड टीकाकरण

Mon, 17 May 2021 04:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 May 2021 04:52 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में 16 मई तक कोविड-19 वैक्सीन की 1 लाख 90 हजार 204 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 1 लाख 56 हजार 145 लोगों को पहली खुराक, जबकि 34059 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
111 percent Covid Vaccination of Target at Hamirpur Himachal
हमीरपुर में वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोविड-19 से जारी जंग में गत सप्ताह तक लक्ष्य के मुकाबले 111 फीसदी टीकाकरण किया जा चुका है। यह प्रदेश में सबसे अधिक है। हमीरपुर जिले में 16 मई तक कोविड-19 वैक्सीन की 1 लाख 90 हजार 204 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 1 लाख 56 हजार 145 लोगों को पहली खुराक, जबकि 34059 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 71,035 लोगों को पहली तथा 24,548 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


45 से 60 वर्ष आयु वर्ग में 75,788 लोगों को पहली और 2,665 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। हेल्थकेयर वर्कर में 6,155 को पहली और 4,556 को दोनों, फ्रंटलाइन वर्कर में 3,167 को पहली और 2,290 को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। सोमवार से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन 1300 टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। हिमाचल प्रदेश ने कोविड टीकाकरण में पूरे देश में प्रथम स्थान पाया है। टीका योग्य आबादी के हिसाब से प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में टीकाकरण की दर 31 फीसदी आंकी गई है। यह राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। 13 मई तक प्राप्त ब्योरे के अनुसार हमीरपुर जिले में विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 111 फीसदी टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


यह प्रदेश की 83.5 फीसदी की औसत से अधिक है। हाल ही में सरकार ने मीडिया और न्यायिक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के अतिरिक्त एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों, फ्यूल पंप ऑपरेटर, पीडीएस डिपो होल्डर्स, कोविड ड्यूटी में तैनात शिक्षकों, बैंक एवं वित्तीय सेवाओं, केमिस्ट, लोकमित्र केंद्र में तैनात स्टाफ, चाइल्ड केयर संस्थानों के कर्मचारियों तथा विन्निर्माण प्रक्रिया में जुड़े फार्मा उद्योग के वर्कर्स को वैक्सीनेशन के लिए प्राथमिकता सूची में रखा है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि हमीरपुर जिले में कोविड टीकाकरण के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने पात्र लोगों से आग्रह किया है कि वे कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के पश्चात तय शेड्यूल के अनुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed