फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 feet long python caught after two days of rescue

दो दिन रेस्क्यू के बाद पकड़ा 11 फीट लंबा अजगर

Thu, 02 Dec 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
11 feet long python caught after two days of rescue
पंचायत खैरी में रेस्क्यू के बाद पकड़ा 11 फीट लंबा अजगर। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की पंचायत खैरी में वीरवार को रेस्क्यू करके 11 फीट लंबा अजगर पकड़ने में कामयाबी मिली है। अध्यापक माथुर धीमान ने रेस्क्यू कर अजगर को सुनसान जंगल में छोड़ दिया है। अजगर काफी दिनों से गांव की सड़क में दिखाई दे रहा था। जिस कारण ग्रामीण सहमे हुए थे। बतौर शिक्षक के रूप में कार्यरत माथुर धीमान जहरीले सांपों को पकड़ने में माहिर हैं। वन्य प्राणी प्रेमी माथुर धीमान अब तक एक हजार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के सांपों को जिंदा रेस्क्यू करके सुनसान जंगल में छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

खैरी में दो दिन रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद 11 फीट लंबा अजगर पानी के पाइपों के नीचे छिपा हुआ मिला। करीब एक माह से दिखाई दे रहे अजगर से लोग इतने सहमे थे कि इस रास्ते से भी जाने से डर रहे थे। पंचायत प्रधान किशोर कुमार ने इसकी सूचना माथुर धीमान, वन रक्षक मंजू कुमारी को दी। सूचना मिलने पर माथुर दो दिन रेस्क्यू करते रहे, लेकिन अजगर हाथ नहीं लगा। अजगर पानी के लंबे पाइप में चला गया। पाइप दोनों ओर से बंद करने के बाद माथुर धीमान ने अजगर को पकड़कर वनरक्षक मंजू कुमारी के साथ सुनसान जंगल में छोड़ दिया। माथुर धीमान ने कहा कि अगर कोई सांप काट दे तो सरकारी अस्पताल में प्राथमिक तौर पर जांच व उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed