फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 doctors who did excellent work got the honor

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 चिकित्सकों को मिला सम्मान

Sat, 02 Jul 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
11 doctors who did excellent work got the honor
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सम्मानित हुए चिकित्सक सीएमओ के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले चिकित्सकों को सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान पाने वाले चिकित्सकों में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसिन विभाग से डॉ. बवेश बरवाल, नेत्र रोग विभाग से डॉ. शशि, हड्डी रोग विभाग से डॉ. विवेक, सर्जरी विभाग से डॉ. नीरज, सिविल अस्पताल टौणी देवी से डॉ. कंवर अभिषेक, सिविल अस्पताल बड़सर से डॉ. प्रतीक, सिटी हार्ट अस्पताल बड़सर से डॉ. अखिल गौतम, एएस ठाकुर अस्पताल हमीरपुर से डॉ. दिव्या मल्होत्रा व डॉ. अभिलाषा मल्होत्रा, पार्वती अस्पताल से डॉ. सुमित पठानिया और आस्था अस्पताल से डॉ. दिनेश ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी चिकित्सकों को बधाई दी और जनसेवा के कार्य को और तीव्र गति के साथ करने की प्रेरणा दी। कहा कि चिकित्सक अपने कार्य के साथ खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी समय निकालें। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, डॉ. सुनील वर्मा, जिला सूचना एवं संप्रेषण अधिकारी सुरेश शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक यश पाल शर्मा, आयुष्मान समन्वयक सोनिका और सलोचना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed