फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1085 out of 1500 gave police recruitment

1500 में से 1085 ने दी पुलिस भर्तीं

Sun, 20 Feb 2022 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
1085 out of 1500 gave police recruitment
पुलिस भर्ती के दौरान ऊंची कूद लगाता अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पुलिस आरक्षी भर्ती के तीसरे दिन रविवार को पुलिस लाइन दोसड़का के मैदान में 1500 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से महज 1085 ही भर्ती के लिए पंजीकृत हुए। इनमें से 650 ही मैदान की बाधा पार कर सके, जबकि 435 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसकी तिथि पुलिस निदेशालय तय करेगा।
विज्ञापन

पूर्व में जिन शेष बचे हुए पुरुष अभ्यर्थियों को आठ से 11 जनवरी तक शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया गया था उनको अब इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 20 से 23 फरवरी तक बुलाया गया है। 20 फरवरी को 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से उपस्थित हुए 1085 की शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा हो गई। शेष अभ्यर्थी 23 तक बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संशोधित शेड्यूल का एसएमएस भेजा है। जिन पुरुष ड्राइवर अभ्यर्थियों का ड्राइविंग कौशल परीक्षण अभी तक नहीं हुआ है उनको ड्राइविंग कौशल परीक्षण की तिथि निर्धारित होने पर दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को उसका एडमिट कार्ड एसएमएस से प्राप्त नहीं होता है तो वह एसपी कार्यालय से इस संदर्भ में संपर्क कर सकता है। पहले दिन उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित होने पर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस भर्ती के दौरान ऊंची कूद लगाता अभ्यर्थी।

पुलिस भर्ती के दौरान ऊंची कूद लगाता अभ्यर्थी।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed