फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को मिले आठ विशेषज्ञ चिकित्सक

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को मिले आठ विशेषज्ञ चिकित्सक

Wed, 10 Apr 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर को आठ विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इन सभी चिकित्सकों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति मिली है। इसके साथ ही प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सशर्त स्थायी कैडर के तौर पर तबादला किया है। भविष्य में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों का कैडर में कोई बदलाव नहीं हो पाएगा। पदोन्नत सहायक प्रोफेसरों की सूची में डॉ. राकेश चौहान, डॉ. सुभाष चंद मेडिसन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार वर्मा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हरजीत पाल सिंह, सर्जन डॉ. अनूप नंदा, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. मंजीत सिंह कंवर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

पदोन्नत विशेषज्ञ चिकित्सकों को पंद्रह दिन के भीतर ज्वाइनिंग देनी होगी। अन्यथा इनके पदोन्नति ऑर्डर रद्द कर दिए जाएंगे। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को ईएनटी, नेत्र रोग, शिशु रोग, त्वचा और सर्जर विभाग में ज्वाइनिंग देनी है। पदोन्नत असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मौजूदा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार वर्मा भी शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति से मेडिकल कालेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी काफी हद तक कम हो जाएगी। वहीं, मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने आठ पदोन्नत सहायक प्रोफेसरों की पदोन्नति संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed