{"_id":"5c8a8f72bdec2214031bb718","slug":"101552584562-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलाह में लाखों के गहने और नगदी ले उड़े चोर ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलाह में लाखों के गहने और नगदी ले उड़े चोर ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कमलाह गांव में बुधवार रात को शातिर एक घर में घुसकर गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। हालांकि, चोरी हुए गहनों और नकदी की कीमत का सही अंदाजा नहीं लग पाया है। क्योंकि, पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य घर से बाहर हैं और वारदात के समय वृद्ध दंपती ही घर पर था। जबकि, उसके बेटे और बहुएं बाहर रहते हैं। वीरवार सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सदर पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की धरपकड़ तेज कर दी है।
बुधवार रात को कृष्ण कुमार पुत्र ख्याली राम निवासी गांव ख्याह डाकघर खग्गल जिला हमीरपुर के घर से चोर लाखों के गहने और नकदी उड़ा ले गए। वारदात के समय वृद्ध दंपती अन्य कमरे में सोये हुए थे। चोरों ने साथ लगते कमरों का ताला तोड़ उसमें रखे गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। जिन कमरों में चोरी की गई है, वह वृद्ध के बेटों और बहुएं के हैं, जो घर से बाहर गए हैं। चोरी की वारदात का पता वीरवार सुबह लगा। जब वृद्ध दंपती ने साथ लगते कमरों को खुला देखा। इसके बाद जब वह कमरों के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी। परिजनों ने पुलिस थाना सदर में फोन कर इसकी सूचना दी। सदर थाना से एक टीम घटनास्थल पर गई और छानबीन की। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की धरपकड़ में लग गई है। चोरी किए गए गहनों और रुपयों की सही कीमत का पता नहीं चल पाया है, लेकिन गहने और नकदी ही चोरी हुए हैं।
बाक्स...
धनेड़ में हुई चोरी के आरोपियों का कोई सुराग नहीं
28 फरवरी की रात पुलिस थाना हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत धनेड़ के लिंगवी और खठवीं गांव के तहत आते चार घरों से चोर 50 हजार रुपये नकदी और 30 हजार रुपये की कीमत के गहनों पर हाथ साफ कर गए थे। इन चार घरों में से दो घरों में घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दी। 15 दिन बाद भी चोरों का पता नहीं चल सका है।