{"_id":"5c13ea5abdec22555a003825","slug":"101544809050-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंग एरिया में 53 हजार पहुंची विदेशी पक्षियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंग एरिया में 53 हजार पहुंची विदेशी पक्षियों की संख्या
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पौंग एरिया में विदेशी परिंदों की संख्या 53000 पहुंच गई है। पिछले एक माह में विदेशी पक्षियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बार हेडेड गूज प्रजाति के पक्षियों की संख्या है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ठंड बढ़ने से विदेशी पक्षियों की संख्या और भी बढ़ेगी। वन्य प्राणी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पौंग एरिया में इस समय 53 हजार पक्षी पहुंच चुके हैं। पौंग एरिया में हर वर्ष सर्दियां शुरू होते ही बाहरी देशों में अत्यधिक बर्फ पड़ने से वहां के पक्षी अनुकूल वातावरण और पसंदीदा भोजन की तलाश में आते हैं। इस बार पौंग एरिया में विदेशी पक्षियों में सबसे ज्यादा संख्या में 20000 बार हेडेड गूज प्रजाति के पक्षी है।
विदेशी पक्षी हजारों की संख्या में पौंग एरिया में पहुंचकर नवंबर माह से लेकर मार्च माह तक अठखेलियों से पक्षी प्रेमियों और सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते है। पौंग एरिया में विदेशी पक्षियों को देखने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए विभाग ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। इसमें 20 साइकिलों की सुविधा, रहने के लिए 25 टेंट आदि सुविधाएं शामिल हैं। इस संबंध में वन्य प्राणी विभाग मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि अनुमानित गणना के मुताबिक अब तक पौंग एरिया में करीब 53 हजार विदेशी पक्षी पहुंच चुके हैं। ठंड बढ़ने से आने वाले दिनों में विदेशी पक्षियों की संख्या में और वृद्धि होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह पौंग एरिया में पहुंच कर विदेशी पक्षियों के बारे में जाने।