{"_id":"5c0aac5fbdec2241bb51db3d","slug":"101544203359-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा निदेशक ने सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा निदेशक ने सचिव को लिखा पत्र
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश शिक्षा विभाग के निदेशक ने हमीरपुर जिला के एक प्रधानाचार्य पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। निदेशक ने पत्र में कहा है कि जिले के एक स्कूल में छात्रा से स्कूल के एक अध्यापक ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में आरोपी अध्यापक को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। लेकिन, जांच में पाया है कि संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य ने समय पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जबकि प्रधानाचार्य का कहना है कि उन्होंने शिकायत मिलते ही आरोपी अध्यापक के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया, साथ ही शिक्षा उपनिदेशक को भी इस मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन