{"_id":"5bf19ec4bdec2269612ad871","slug":"101542561476-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार टूटे, ग्रामीणों ने अंधेरे में बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार टूटे, ग्रामीणों ने अंधेरे में बिताई रात
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के गांव बरौली और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। बिजली के मेन तार टूट जाने से गांव में 14 घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरौली गांव के साथ पास के गांवों में भी शनिवार रात करीब 9:30 बजे बिजली गुल हो गई। रात को बंद हुई बिजली सुबह साढ़े 11 बजे बहाल हुई। लोगों को 14 घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रात को जहां खाना खाने और सोने में परेशानी हुई वहीं, सुबह बिजली न होने से दिनचर्या भी प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी इस तरह के बिजली कट लगने के कारण लोग परेशान होते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में ब्रह्म दास, जीतराम, पुरुषोत्तम, बृजेश कुमार, अनीता देवी, रजनी देवी, संगीता कुमारी, रमन कुमार आदि ने मांग की है कि बिजली के अचानक कटों से राहत दिलाई जाए और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता बिजली मंडल बड़सर राकेश कुमार का कहना है कि केबल टूटने से समस्या पेश आई थी। सुबह समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।