{"_id":"5bf04d4fbdec226985592f43","slug":"101542475087-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी स्किड होने से दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी स्किड होने से दंपति घायल
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जिला मुख्यालय के साथ लगते हनुमान मंदिर मट्टनसिद्ध के पास एक स्कूटी स्किड होने से इस पर सवार दंपती घायल हो गया है। घायलों को निजी गाड़ी से हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। शनिवार सुबह दंपती स्कूटी पर सवार होकर हमीरपुर से भोटा जा रहे थे कि मट्टनसिद्ध के पास मोड़ पर स्कूटी स्किड हो गई है। इससे दोनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। इस दौरान एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा हमीरपुर जा रहे थे। उन्होंने घायल दंपती को देखकर गाड़ी रोक दी और उन्हें गाड़ी में बैठाकर हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। कार्यकारी थाना प्रभारी बलदेव सिंह का कहना है कि पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन