फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बाहन्वीं की प्रियंका ने राष्ट्रपति के हाथों पाया गोल्ड मेडल

बाहन्वीं की प्रियंका ने राष्ट्रपति के हाथों पाया गोल्ड मेडल

Thu, 01 Nov 2018 11:10 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज पपरोला कांगड़ा में बीएएमएस की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर बाहन्वीं की प्रियंका भारद्वाज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उपमंडल भोरंज के गांव बाहन्वीं के बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली प्रियंका भारद्वाज पुत्री कृष्ण भारद्वाज को यह गोल्ड मेडल बीएएमएस का कोर्स पूरा करने और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया।
विज्ञापन

डा. प्रियंका भारद्वाज के पिता कृष्ण भारद्वाज का कहना है कि प्रियंका बचपन से ही सरल व मिलनसार स्वभाव की है। गरीबी के कारण प्रियंका की जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला से हुई। अपने कठिन परिश्रम व लग्न से बीएएमएस की पढ़ाई राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल संस्थान पपरोला कांगड़ा से पूरी की। प्रियंका वर्तमान में एमडी मेडिसन में तीन वर्ष की डिग्री इसी कॉलेज से कर रही हैं। डा. प्रियंका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता, बुआ और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed