फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सर्दी के मौसम की दस्तक, अस्पताल में हड्डी रोग के मरीज बढ़े

सर्दी के मौसम की दस्तक, अस्पताल में हड्डी रोग के मरीज बढ़े

Sat, 27 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्दियां शुरू होते ही जिले में रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। लोग हड्डी रोगों की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंच रहे हैं। अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी में बीते माह की अपेक्षा इस माह रोगियों में वृद्धि हुई है। अस्पताल में रोजाना 250 से तीन सौ मरीज हड्डी रोगों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इन रोगियों में सबसे ज्यादा जोड़ों के दर्द, जकड़न और सर्वाइकल के मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बढ़ती ओपीडी देख प्रबंधन ने आपरेशन वाले दिन भी एक डाक्टर की ड्यूटी ओपीडी में मरीजों के चेकअप के लिए लगा दी है। हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को हड्डी रोगों के आपरेशन होते हैं। इस दिन चिकित्सक ऑपरेशन कक्ष में होते हैं लेकिन, हड्डी रोगियों की संख्या बढ़ती देख अब आपरेशन वाले दिनों में भी एक चिकित्सक ओपीडी में रह रहा है।
विज्ञापन

हड्डी रोगों की शिकायत लेकर पहुंच रहे लोगों को चिकित्सक धूप सेंकने और व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं। इसके लिए चिकित्सक अस्पताल के कमरा नंबर दो में मरीजों को बीमारी से संबंधित व्यायाम सिखा रहे हैं। हड्डी रोगियों की बढ़ती तादाद के कारण अस्पताल के एक्स रे कक्ष के बाहर भी भीड़ लगी रह रही है। हालांकि, शनिवार को करवा चौथ का त्योहार होने के कारण अस्पताल में हड्डी ओपीडी में महज 140 ही मरीज आए लेकिन, शुक्रवार और बीते सप्ताह में इन मरीजों की संख्या 200 से 300 रही। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रमेश चौहान ने कहा कि सर्दियों में हड्डी रोगों की दिक्कतें ज्यादा हो जाती हैं। इस कारण ओपीडी में वृद्धि हुई है। उन्होंने समय पर दवाई लेने के साथ-साथ व्यायाम करने और धूप सेंकने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed