{"_id":"5b5485f64f1c1b3f748b65bf","slug":"101532265974-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलगवान में बारिश से सड़क बन गई तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलगवान में बारिश से सड़क बन गई तालाब
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते सुलगवान कस्बे में सड़क के किनारे निकासी नालियों की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़क पर पड़े गड्ढों में भर गया है। इससे सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। विभाग ने कुछ दिन पहले इन गड्ढों में बजरी भरकर अपना पलू झाड़ लिया था लेकिन, बारिश होने पर गड्ढों में डाली बजरी उखड़ गई। इससे बारिश का पानी इन गड्ढों में भर गया है।
गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ जाहू कस्बे के साथ लगती सीर खड्ड में बारिश के अधिक होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। सीर खड्ड में अधिक पानी की वजह से खड्ड में बैठे लावारिस पशु भी सुरक्षित जगह पर पहुंच गए हैं। जाहू पंचायत प्रधान राजू ने लोगों से आह्वान किया कि बरसात के मौसम में सीर और सुनैहल खड्ड में न जाए क्योंकि बारिश होने से एकदम पानी का जलस्तर बढ़ सकता है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग भोरंज के सहायक अभियंता अमर सिंह भाटिया ने कहा कि सुलगवान में सड़क पर पड़े गड्ढों को शीघ्र ही भर दिया जाएगा।