फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टिपर फंसने से गलोड़-हमीरपुर मार्ग डेढ़ घंटे रहा अवरुद्ध

टिपर फंसने से गलोड़-हमीरपुर मार्ग डेढ़ घंटे रहा अवरुद्ध

Tue, 03 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टिपर फंसने से गलोड़-हमीरपुर मार्ग डेढ़ घंटे रहा अवरुद्ध
- फोटो : अमर उजाला
गलोड़ (हमीरपुर)। हमीरपुर सड़क पर ब्रहालड़ी के पास एक टिपर के दलदल में फंसने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक इस मार्ग पर यातायात बाधित रहा। इस दौरान हमीरपुर आने वाले और गलोड़ जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में सड़क किनारे कीचड़ जमा हो गया। इस कारण मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब एक टिपर चालक ब्राहलड़ी स्कूल के पास वाहन को मोड़ने लगा तो टिपर दलदल में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी चालक टिपर को बाहर नहीं निकाल सका।
विज्ञापन

इस कारण गलोड़ से हमीरपुर सड़क करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रही। इस दौरान कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और कॉलेज जाने वाले छात्रों सहित अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद टिपर को कीचड़ से निकाला गया और यातायात सुचारु हुआ। यात्रियों में राजेश, सुनील, रमेश, दीपू, शिल्पा, रमेश, सन्नी आदि का कहना है कि यातायात के अवरुद्ध होने से उन्हें पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं, पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ कुशा दत्त का कहना है कि इस बारे में सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed