{"_id":"5b3b82ca4f1c1bad288b4613","slug":"101530626762-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से प्रदेश के राजस्व में आई भारी कमी : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से प्रदेश के राजस्व में आई भारी कमी : राणा
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर जीएसटी और कर्ज लेने के मामले में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राणा ने कहा कि एक तरफ प्रदेश के भाजपा नेता जमकर जीएसटी का गुणगान कर रहे हैं वहीं, जीएसटी की वजह से प्रदेश को टैक्स से होने वाली कमाई आधी रह गई है। मोदी सरकार ने जिस प्रारूप में जीएसटी को लागू किया है, उससे प्रदेश के राजस्व में भारी कमी आई है।
इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी के हिमाचल प्रेम की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं व प्रदेश नेतृत्व को यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। लेकिन, ऐसा करने की बजाय भाजपा नेता कांग्रेस को कोसने में ही अपनी सारी ऊर्जा लगा रहे हैं। भाजपा जब विपक्ष में थी तो आए दिन भाजपा नेता वीरभद्र सरकार पर कर्ज लेने के आरोप लगाते नहीं थकते थे लेकिन, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 6 महीने में ही सरकार डेढ़ हजार करोड़ रुपये का ऋण ले चुकी है और हजारों करोड़ का नया ऋण लेने की तैयारी में है। केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद केंद्र से प्रदेश के नेता और प्रदेश की सरकार आर्थिक पैकेज लाने में नाकाम रही है।