{"_id":"5b2d2c954f1c1bf67a8b6a18","slug":"101529687189-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के डिपुओं में समय पर नहीं पहुंच रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के डिपुओं में समय पर नहीं पहुंच रहा राशन
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला के डिपुओं में उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिल रहा है। सस्ती राशन की दुकानों में समय पर पूरा राशन न मिलने के कारण उपभोक्ता बाहर की दुकानों से महंगे दामों पर राशन खरीदने को मजबूर हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान के साथ साथ अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इससे सरकार के डिपुओं में माह के पहले हफ्ते डिपुओं में राशन उपलब्ध करवाने के दावे की हवा निकल गई है। जिला के उपभोक्ताओं को अभी चीनी, तेल और दाल का अप्रैल माह का ही कोटा मिला है। डिपुओं में राशन का कोटा दो माह पीछे चला हुआ है।
विभाग द्वारा गोदामों में समय पर राशन की सप्लाई नहीं की जा रही है। इस कारण गोदामों से डिपुओं में राशन समय पर नहीं पहुंच रहा है और उपभोक्ताओं को वर्तमान माह का राशन अगले माह या उससे अगले माह मिल रहा है। समय पर राशन न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उपभोक्ता बाहर की दुकानों से तेल, चीनी और दालें महंगे दामों पर खरीद रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस संबंध में डीएफएससी हमीरपुर शिवराम का कहना है कि डिपुओं में अप्रैल माह की चीनी, तेल और दालों का कोटा मिल गया है। सप्लाई आने के बाद मई और जून का कोटा भी दे दिया जाएगा।