{"_id":"5af7200e4f1c1bd7408b4b6d","slug":"101526145038-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ी पंचायत कश्मीर में लगेगा उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ी पंचायत कश्मीर में लगेगा उद्योग
Updated Sat, 12 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला की पिछड़ी ग्राम पंचायत कश्मीर का सुधार करने के लिए पंचायत में उद्योग लगाया जाएगा। पंचायत में उद्योग लगाने के लिए 90 कनाल भूमि चिह्नित हो गई है। उद्योग विभाग ने जगह का निरीक्षण कर रिपोर्ट शिमला भेज दी है। रिपोर्ट के बाद शिमला से उद्योग विभाग की विशेषज्ञ समिति जल्द इस भूमि का दौरा करेगी। विशेषज्ञ समिति भूमि की उपयुक्तता की जांच करेगी। इसके बाद इसकी आगामी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में उद्योग लगने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस पिछड़ी पंचायत में उद्योग लगाने के लिए सुझाव पंचायत प्रतिनिधियों ने ही दिया था।
पंचायत प्रतिनिधियों ने उद्योग लगाने के लिए जिला उद्योग विभाग केंद्र को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए जगह का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार कर शिमला भेज दी। पंचायत ने स्वेच्छा से उद्योग लगाने के लिए जमीन दी है। इस संबंध में जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय चौधरी का कहना है कि पिछड़ी ग्राम पंचायत कश्मीर में उद्योग लगाने के लिए 90 कनाल भूमि चिह्नित की गई है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर शिमला भेज दी गई है। रिपोर्ट के बाद विशेषज्ञ समिति इस जगह का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।