फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बोर्ड का रिजल्ट अव्वल, दसवीं में 6 टॉपर्स में 5 लड़कियां

बोर्ड का रिजल्ट अव्वल, दसवीं में 6 टॉपर्स में 5 लड़कियां

Thu, 03 May 2018 11:18 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर प्रदेश में लिंगानुपात के लिए हर बार निशाने पर रहता है, लेकिन यहां की लड़कियां सभी परीक्षाओं में अव्वल हैं। बारहवीं के बाद अब दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में जिला से 6 बच्चे टॉप टेन में शामिल हैं, जिसमें 5 लड़कियां शामिल हैं जबकि एक ही लड़का टॉप टेन में जगह बना पाया।
विज्ञापन

इसी तरह बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में जिला से 13 विद्यार्थी टॉप टेन में थे, जिसमें 7 लड़कियां टॉपर रहीं थीं। बारहवीं कक्षा के बाद अब वीरवार को घोषित दसवीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव जिंदवीं की उमंग ने प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। इसी तरह गवाल पत्थर की स्तुति शर्मा ने पांचवां, भटेड़ की तनु ने छठा, गलोड़ की पारुल शर्मा और लदरौर की अनामिका ठाकुर ने आठवां स्थान हासिल किया है। वहीं जिला से पुरुष वर्ग में विवेक चंबियाल ने आठवां स्थान हासिल कर अकेले टॉप टेन में जगह बनाई है। वहीं अगर सरकारी स्कूलों की बात करें तो दसवीं कक्षा में जिला से केवल एक ही छात्रा टॉपर रही है। छह में से शेष पांच स्थानों पर निजी स्कूलों के विद्यार्थी टॉप टेन में शामिल हैं। सरकारी स्कूलों के गिरते परीक्षा परिणाम ने इन स्कूलों में सेवारत अध्यापकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में पहले स्थान समेत छह स्थानों पर सरकारी स्कूलों के बच्चे थे लेकिन दसवीं का परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed