फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू

बिझड़ी में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 10 Mar 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते बिझड़ी बाजार में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। अमर उजाला ने आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का कार्य ठप पड़ने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अब लोनिवि ने इसका कार्य शुरू कर दिया है। अरसे से चली आ रही मांग अब पूरी होने वाली है। 2 करोड़ 43 लाख की लागत से अस्पताल का चार मंजिला भवन तैयार किया जाएगा। पुराने भवन की हालत खस्ता होने के बाद नए भवन बनाने की मांग उठी थी। अस्पताल के नए भवन के निर्माण से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

बिझड़ी में 10 बिस्तर के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को जल्द ही नए भवन में चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। 10 बिस्तरों की सुविधा वाला ये अस्पताल आधुनिक तकनीकों से लैस होगा। जिसमें ढटवाल के लोगों को आयुर्वेदिक उपचार के अतिरिक्त पंचकर्मा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल भवन के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी। लोक निर्माण के विभाग सहायक अभियंता अरविंद लखनपाल ने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed