{"_id":"5a4903b64f1c1b10788b5d11","slug":"101514734518-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाओं का सुधारा जाएगा स्तर : विपिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाओं का सुधारा जाएगा स्तर : विपिन
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार का हमीरपुर जिले के कोहली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता राकेश पठानिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने घुमारवीं अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद हमीरपुर से होते हुए पालमपुर गए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार और विपिन सिंह परमार को हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। मिठाई बांट कर मुंह मीठा करवाया। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना ही प्राथमिकता है। केंद्र सरकार की स्वास्थ्य के प्रति जनहित की सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचना ही प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का गिरे स्तर को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन