{"_id":"5a46300c4f1c1b156b8bf0a3","slug":"101514549260-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को बैठक में न बुलाने पर भड़के कांग्रेस समर्थक पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को बैठक में न बुलाने पर भड़के कांग्रेस समर्थक पार्षद
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में विस क्षेत्र सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र राणा को बैठक में आमंत्रित न किए जाने को लेकर कांग्रेस के मनोनीत पार्षद व भाजपा समर्थक पार्षदों के बीच खूब गहमागहमी हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष रमन भटनागर ने की। नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा पार्षदों का बहुमत होने के चलते अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा का कब्जा है। बैठक में विस सुजानपुर के विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा को बैठक में आमंत्रित करने के लिए कांग्रेस समर्थक पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, राजकुमार, आशुतोष अड़ गए। वहीं भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध किया।
सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि जीतकर आए विधायक कमेटी का सदस्य होता है। इसी को लेकर खूब हंगामा हुआ। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर ने मांग रख प्रस्ताव पारित किया कि जिन्होंने नगर परिषद से बिना अनुमति लिए अवैध निर्माण किए हैं, उनके बिजली और पेयजल कनेक्शन काट दिए जाएं। बैठक में 40 लाख रुपये की धनराशि का बजट विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किया गया। वहीं वार्ड दो में लिंक रोड बनाने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया।
लोगों के लिए पेंशन लगाने की स्वीकृति दी गई तथा भवन नक्शे पास किए गए। अध्यक्ष रमन कुमार भटनागर ने कहा कि जब सुजानपुर से भाजपा विधायक जीते थे तो कांग्रेस राज में उनकी अनदेखी की गई थी। हमारा विरोध ठीक है। बैठक में ईओ केएल ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, पार्षद सुमन अटवाल, मनोज ठाकुर, अशोक मेहरा, रेणु गुप्ता, ज्योति, आशुतोष आदि ने भाग लिया।