{"_id":"5a36a1914f1c1bd0408bd67d","slug":"101513529745-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग नहीं लगी तो करेंगें विभाग के कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिंग नहीं लगी तो करेंगें विभाग के कार्यालय का घेराव
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित ताल स्टेडियम के डंगे को रेलिंग की दरकार है। हादसों व आश्वासनों के बावजूद विभाग स्टेडियम के डंगे पर रेलिंग नहीं लगा सका है। रेलिंग न होने के कारण स्टेडियम के डंगे से हादसों का अंदेशा बना रहता है। इस डंगे पर सीढ़ियां बनी हैं। सीढ़ियों पर अकसर लोग बैठे रहते हैं। यदि कोई इन सीढ़ियों से गिर जाता है तो उसका बचना मुश्किल है। कुछ माह पहले एक व्यक्ति की यहां से गिरने से मौत हो गई थी। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग ने डंगे पर रेलिंग नहीं लगाई है।
स्थानीय लोगों संजय शर्मा, अजय शर्मा, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार का कहना है कि जब ताल स्टेडियम में मैच या कोई अन्य कार्यक्रम होता है तो लोग अकसर बैठ कर कार्यक्रम देखते हैं। लोगों ने मांग की है कि अगर जल्दी ही ताल स्टेडियम में रेलिंग नहीं लगाई गई तो संबंधित विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संदर्भ में सहायक अभियंता लोनिवि बड़सर अरविंद लखनपाल का कहना है कि मामला विभाग के ध्यान में है। यहां क्रैश बैरियर लगाने का प्रयास किया जा रहा है।