फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला के स्कूली बच्चों को मिली निशुल्क वर्दियां

जिला के स्कूली बच्चों को मिली निशुल्क वर्दियां

Wed, 13 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017-18 महात्मा गांधी वर्दी योजना के अंतर्गत कक्षा पहली से दसवीं तक के बच्चों को दो सेट वर्दी और सिलाई के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रदान किए हैं। नामांकन सूची के अनुसार विभाग ने यह सामग्री जारी की है। विभाग ने सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई अतिरिक्त मांग है तो उसकी सूचना उपनिदेशक उच्च शिक्षा को 18 दिसंबर तक दें।
विज्ञापन

विभाग ने कहा यदि कोई मांग नहीं है तब भी स्कूल प्रभारी शून्य रिपोर्ट बनाकर उपनिदेशक कार्यालय में भेजें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यार्थी इस योजना के तहत छूटा तो इसकी सारी जिम्मेवारी व उसकी भरपाई संबंधित अधिकारी या पदाधिकारी से होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी खंड परियोजना अधिकारी के पास वर्दियां ज्यादा हैं तो उसका ब्यौरा भी दें। उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोम दत्त सांख्यान ने बताया कि जिला के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को वर्दियां और सिलाई की राशि प्रदान कर दी गई है। अगर कहीं नहीं मिली हैं तो इसकी जानकारी संबंधित स्कूल प्रभारी से मांगी गई है। 18 दिसंबर के बाद अगर कहीं कोई शिकायत मिलती है तो इसकी जिम्मेवारी संबंधित स्कूल प्रभारी की होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed