{"_id":"5a196f054f1c1bb6678bdf23","slug":"101511616261-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविनेश और अवनी बने बेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविनेश और अवनी बने बेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ ईयर
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककड़ियार में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्कूल के छात्रों को सम्मानित किया। वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जमा दो कक्षा के छात्र अविनेश और छात्रा अवनी शर्मा को बेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ ईयर चुना गया। कार्यक्रम में अमित, वर्षा, शुभम, आंचल, पुष्पराज, रिया, अवनी, मोहित, रोहित, पल्लवी, मीनाक्षी को खेल व पढ़ाई के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सुनील ठाकुर, नाड़सीं पंचायत प्रधान शकुंतला ठाकुर, कालेअंब पंचायत प्रधान निर्मला डोगरा, बीडीसी सदस्य मीरा, सुखदेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन