{"_id":"5a196ef44f1c1b001c8b4f9f","slug":"101511616244-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से हमला करने वालों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से हमला करने वालों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप बुरनाड़ में हमले के आरोपी पांच लोगों को जिला न्यायालय हमीरपुर ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आरोपियों को न्यायालय ने 20 से 24 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। आरोपी लोगों पर बुरनाड में सड़क से कार हटाने को लेकर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में गांव के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतम सिंह, विपिन कुमार, बाबू राम, सीता राम और राजेश कुमार निवासी बुरनाड़, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। कार मालिक समेत 10 लोगों ने दो हफ्ते पहले बाइक सवार पर दराट व डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।
जहां पर पीड़ित के मुंह पर 13 टांके लगाए गए। मारपीट में पीड़ित व्यक्ति के नाक की हड्डी भी टूट चुकी है। पीड़ित परिवार गरीब है और आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। यह मामला विस चुनाव से पहले 4 नवंबर की रात का है। मामले की शिकायत 18 नवंबर को हुई। बुरनाड गांव के रहने वाले सूरम सिंह, विपिन कुमार, अजय कुमार और उर्मिला देवी ने पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से परेशान होकर बीते शनिवार,18 नवंबर को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा से मुलाकात कर आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी 12 अक्तूबर को पुरशोत्तम चंद और रवि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की थी। जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज है। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।