{"_id":"5a09a8804f1c1bc45b8b5c78","slug":"101510582400-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बसों में कंडक्टर नहीं होने पर 11 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बसों में कंडक्टर नहीं होने पर 11 चालान
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के 51 चालान कर 10 हजार रुपये नकद जुर्माना वसूल किया है। इसमें बिना लाइसेंस, बिना हेल्मेट और ट्रिपल राइडिंग सहित कई खामियों के चलते चालान किए हैं। इसके अलावा 11 स्कूृल बसों में कंडक्टर नहीं होने पर चालान किए गए।
निजी स्कूल अभिभावकों से बस किराये में मोटी रकम वसूल करते हैं, लेकिन बसों में बच्चों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पाती है। बसों में कंडक्टर तक नहीं होते हैं, जिससे कई बार बसें हादसे का शिकार हो जाती हैं। स्कूल प्रबंधन को स्कूल बसों में बच्चों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए। पुलिस ने 11 स्कूल बसों के चालान किए हैं तथा उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में चेतावनी दी है। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
उधर, थाना प्रभारी जयनंद शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दिनभर वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए हैं तथा दस हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। इसके अलावा स्कूल बसों में कंडक्टर नहीं होने पर भी चालान किए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।