{"_id":"5a09a8734f1c1bd9798bc10b","slug":"101510582387-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परोल स्कूल के दो छात्र खेलेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परोल स्कूल के दो छात्र खेलेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय आदर्श केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला परोल के दो छात्रों विशाल और हरित्विक ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक हासिल किए हैं। दोनों छात्रों ने स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मंडी जिले के सरकाघाट में आयोजित की गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। विशाल ने अंडर-10 बाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और हरित्विक ने कांस्य पदक हासिल किया। अब इन दोनों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 से 27 नवंबर तक आयोजित होगी। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या रीनी चंद्रवती डोगरा ने शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों और छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन