फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चकमोह जजरी सड़क मार्ग में उड़ती धूल से राहगीर परेशान

चकमोह जजरी सड़क मार्ग में उड़ती धूल से राहगीर परेशान

Sat, 04 Nov 2017 06:25 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बड़सर(हमीरपुर)।
स्थानीय उपमंडल के तहत चकमोह से रैली जजरी सड़क में यात्रियों को उड़ती धूल के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग इस धूल के कारण बीमार हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने सड़क मार्ग के तंग मोड़ को चौड़ा करने में उखाड़ी गई मिट्टी को सड़क पर डाल दिया है। वहीं जेसीबी लगाने से विभाग द्वारा दो माह पहले बिछाई गई टारिंग कई जगहों पर उखड़ गई है।

कलवाल पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी, उपप्रधान संजय शर्मा, संतोष कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने दो माह पहले चकमोह से जजरी 4 किलोमीटर सड़क मार्ग में टारिंग बिछाई थी।
विज्ञापन


अब विभाग ने इसी सड़क को जेसीबी से चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया गया। ठेकेदार के माध्यम से सड़क चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन मिट्टी को हटाने की बजाय सड़क में डाल दिया गया। जिस कारण सारी मिट्टी सड़क पर बिछ गई। सड़क पर बिछी मिट्टी से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने सड़क मार्ग में बिछाई गई मिट्टी को शीघ्र हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच का कहना है कि जजरी सड़क में कटिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सड़क से मिट्टी हटाने या पानी का छिड़काव करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कार्य निर्माण में पारदर्शिता लाने का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed