फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10,000 devotees visited the holy cave in Deotsidh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

Mon, 02 Mar 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 02 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
10,000 devotees visited the holy cave in Deotsidh.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों की उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद आरती के साथ दर्शन का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन

वहीं, देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


14 मार्च से मंदिर में चैत्र मास मेलों का शुभारंभ होगा। मेला अवधि के दौरान सेवा कार्यों में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु न्यास कार्यालय में पंजीकरण करवा रहे हैं। लंगर सेवा, सजावट और अन्य धार्मिक गतिविधियों के आयोजन के लिए मंदिर न्यास से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु दर्शन के साथ पंजीकरण करवा रहे हैं, ताकि मेले के दौरान सेवा करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने देर शाम तक हाथों में रोट प्रसाद लेकर दर्शन किए। दिनभर श्रद्धालु कीर्तन हाल में बाबा बालक नाथ के भजन गाकर उनकी महिमा का गुणगान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

मंदिर में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -जोगिंद्र कुमार, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ, दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article