फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10,000 devotees paid obeisance on the first day of Chaitra month fair at Baba Balak Nath Temple

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह मेले के पहले दिन 10,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Tue, 14 Mar 2023 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटिसद्ध में मंगलवार को झंडा रस्म के साथ चैत्र मेले का आगाज हुआ। मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने झंडा रस्म पूरी कर मेलों का शुभारंभ किया। पौणाहारी के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा बालक नाथ मंदिर महंत राजेंद्र गिरी मुख्यरूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहले दिन 10,000 के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाया। इससे पूर्व उपायुक्त ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आहुतियां डालीं। मंदिर के मुख्या धुने के पास झंडा रस्म अदा की गई। झंडा रस्म पूरी होते ही मंदिर परिसर पौणाहारी और दूधाधारी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


झंडा रस्म और अन्य परंपराओं के निर्वहन के बाद जिलाधीश ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेलों के संचालन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर जिलाधीश ने श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और मंदिर परिसर में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। 13 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालु बाबा की गुफा के दर्शनों के लिए पहुंचे। दियोटिसद्ध में सोमवार रात से ही श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचना शुरू हो गए थे। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर को 24 घंटे खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान मंदिर परिसर की साफ सफाई के लिए महज आधा घंटा दर्शनों की रोक रहेगी। इसके अलावा मेलों के दौरान दियोटिसद्ध पहंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, खाने पीने की व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था के साथ-साथ बाबा की नगरी आने वाले अपंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष निशुल्क गाडिय़ों की व्यवस्था गेट नंबर एक पर कर रखी है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते दियोटिसद्ध के चप्पे-चप्पे पर पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। चैत्र मेले में मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ने महिलाओं से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए दूर चबूतरे से बाबा की गुफा के दर्शन किए। वहीं, एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने भी जिलाधीश के साथ ही चबूतरे से ही बाबा की गुफा के दर्शन किए। चैत्र मेलों के लिए झंडा रस्म कि अदायगी में उपमंडलाधिकारी (ना.) शशिपाल शर्मा, डीएसपी लालमन, एसएचो बड़सर प्रवीण राणा, मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, पूर्व जिला परिषद अमीचंद, देवेंद्र राणा और विशाल शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed