फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   100 candidates got their documents evaluated for 172 posts of TGT Medical.

Hamirpur (Himachal) News: टीजीटी मेडिकल के 172 पदों के लिए 100 अभ्यर्थियों ने करवाया दस्तावेजों का मूल्यांकन

Wed, 15 Nov 2023 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
100 candidates got their documents evaluated for 172 posts of TGT Medical.
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में आयोजित टीजीटी नॉन मेडिकल के साक्षात्कार में अपने दस्तावे
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय परिसर हमीरपुर में मंगलवार को टीजीटी मेडिकल के 172 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार प्रक्रिया में टीजीटी मेडिकल के 177 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 100 अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में पहुंचकर दस्तावेजों का मूल्यांकन करवाया। साक्षात्कार प्रक्रिया कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। अभ्यर्थियों ने क्रमबद्ध अपने-अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। उधर, जिला हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिले के सभी रोजगार कार्यालयों की ओर से प्रस्तुत नामों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेज दिए थे। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। शिक्षा निदेशालय से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed