Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10 thousand devotees visited Balyogi in Deotsidh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन

Mon, 22 Dec 2025 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 22 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
10 thousand devotees visited Balyogi in Deotsidh.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पूरा दिन बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने व ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए न्यास की ओर से बैरियर नंबर दो के पास अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया, ताकि सड़क पर जाम न लगे। श्रद्धालुओं ने शाम छह बजे तक पवित्र गुफा के दर्शन किए। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


रविवार के दिन हिमाचल, पंजाब और अन्य राज्यों के लोग बाबा के दर्शन के लिए बाबा बालक नाथ की नगरी पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आरती होने के बाद शाम को आरती होने तक श्रद्धालुओं को एक-एक कर दर्शन करवाए गए।

कोट

रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। -संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article