{"_id":"36d1b66ec0c2193d67af8bc857df410e","slug":"10-supervisor-got-laptops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सुपरवाइजरों को मिले लैपटॉप, 13 वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सुपरवाइजरों को मिले लैपटॉप, 13 वंचित
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
जिला के 13 आंगनबाड़ी सुपरवाइजर लैपटॉप की सुविधा से वंचित रह गए हैं। इन्हें सरकारी योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। प्रथम चरण में मात्र 10 ही आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को योजना का लाभ मिला है। इन्हें हाल ही में आंगनबाड़ी का सारा रिकार्ड सही ढंग से रखने के लिए लैपटॉप दिए गए।
विज्ञापन
छह बाल विकास परियोजना अधिकारियों और एक डीपीओ को भी लैपटॉप दिया गया। वर्तमान में 23 आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कार्यरत हैं। जिला के लिए 17 लेपटॉप भेजे गए थे। इनका लाभ 10 सुपरवाइजरों को ही मिल पाया। सभी सीडीपीओ और डीपीओ को लैपटॉप दिए गए। विभाग की मानें, लैपटॉप सुविधा से वंचित सुपरवाइजर को भी जल्द लैपटॉप दिए जाने की उम्मीद है। लैपटॉप मिलने से इन्हें कार्य का रिकार्ड रखने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
10 आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को लैपटॉप दिए गए हैं। सीडीपीओ और डीपीओ को भी लैपटॉप मिला है। जिला में 23 आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हैं।
- बलवीर सिंह बिरला, सीडीपीओ, हमीरपुर