फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10 people invoiced without invoicing clipped invoices

बिना मास्क घूम रहे 10 लोगों का काटा चालान

Mon, 19 Apr 2021 06:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
नादौन। नगर पंचायत और पुलिस के संयुक्त अभियान में सोमवार को स्थानीय बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालन काटे गए। इस दौरान
विज्ञापन

10 लोगों और दुकानदारों के चालान कर उनसे पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल, उपाध्यक्ष योगराज तथा यातायात प्रभारी एएसआई नरेश कुमार की अगुवाई में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस दौरान दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वह नो मास्क नो सर्विस का बोर्ड अपनी दुकानों के बाहर लगाएं और स्वयं भी मास्क पहनें। जबकि बिना मास्क किसी भी ग्राहक को अपनी दुकान पर न आने दें ताकि वह स्वयं और उनका परिवार सुरक्षित रह सकें। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि रोजाना इस तरह का अभियान छेड़ा जाएगा। इस दौरान बिना मास्क पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल ने भी दुकानदारों से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। नादौन पुलिस के यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि कोविड नियमों का सरकार के आदेशानुसार कड़ाई से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed