फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10 Crore for the improvement of roads in distt

10 करोड़ से सुधरेंगी जिला की सड़कें

Fri, 22 Apr 2016 11:38 PM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 Crore for the improvement of roads in distt
road - फोटो : demo pics

जिला की सड़कों की खराब हालत अब जल्द सुधर सकेगी। जिला की सड़कों की मरम्मत और रखरखाव पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग को 2016-17 के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें नई सड़कों का निर्माण, पुरानी सड़कों की मरम्मत शामिल है।

विज्ञापन


सड़क, पुल और भवन निर्माण के लिए 5,40,48000 की राशि जारी हुई है। वहीं नाबार्ड से भी जिला को पांच करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें हमीरपुर में बैरी से हरिजन बस्ती तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। 70 लाख रुपये सड़क निर्माण कार्य पर खर्च होंगे।
विज्ञापन


नाबार्ड से मिली राशि से जिला की आठ सड़कों का मरम्मत कार्य होगा। इसमें ख्याह से भेटेड़ा, कोहला से कलूर, बनाल से चमियाणा, नारा से गलोट, धनपुर से पथरियां, पुंग खड्ड से चमयोला, मलाहणा से जलाड़ी परमारा और घोड़ी नाला पुल सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेंटर रोड फंड से विभाग को 1.17 करोड़ की राशि से भलेठ पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पुल निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। पुल निर्माण के लिए 1.17 करोड़ का बजट जारी हुआ है।


लोक निर्माण विभाग को करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें 1.17 करोड़ भलेठ पुल निर्माण के लिए जारी हुए हैं। बजट से नई सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
- एनपीएस सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed