फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1,089 civil cases disposed of in Lok Adalats

लोक अदालतों में 1,089 सिविल केस निपटाए

Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
1,089 civil cases disposed of in Lok Adalats
हमीरपुर में लोक अदालत के दौरान लोगों के मामले निपटाते हुए न्यायिक अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर, उपमंडलीय न्यायिक परिसर नादौन और बड़सर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालतें लगाए गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौतों के आधार पर किया गया। इस दौरान कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट के मामले, धन वसूली के मामले और भूमि विवाद आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, मोटर व्हीकल अधिनियम, श्रम विवाद के मामले, बिजली, पानी और टेलीफोन के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन-भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उनका निपटारा भी लोक अदालत में किया गया, जो 552 मामले कोर्ट में दायर नहीं हुए हैं, उनमें ये 51 का निपटारा लोक अदालत में किया गया। कुल 27 लाख 95 हजार रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, अन्य सिविल मामलों में कुल 4,593 में से 1,089 मामलों का निपटारा कर करीब डेढ़ करोड़ की राशि का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed