फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   groom reached with a wedding procession Neither the bride nor her house was found una himachal

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन तो छोड़ो घर तक नहीं मिला; यहां का है मामला

Tue, 28 Jan 2025 10:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 10:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश जिला ऊना में एक अनोखा और अजीब मामला सामने आया है। यहां एक बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची, लेकिन दुल्हे को दुल्हन मिली न उसका घर। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
groom reached with a wedding procession Neither the bride nor her house was found una himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सज-धजकर और सेहरा बांधे दूल्हा बरातियों के साथ गाड़ी में दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन उसे न तो दुल्हन मिली और न ही दुल्हन का घर। हरोली क्षेत्र के सिंगा गांव में मंगलवार को एक युवक की शादी से जुड़ा बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह के समय कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक गांव से बराती गाड़ियों में सवार होकर सिंगा गांव पहुंचे।

विज्ञापन

ग्रामीण फोटो देख बोले ये लड़की हमारे गांव की नहीं
सिंगा के ग्रामीण भी बरात आती देख सोच में पड़ गए। बरातियों ने ग्रामीणों से पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। लोगों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। यह सुनकर दूल्हा पक्ष के लोग विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने दुल्हन की फोटो दिखाई तो ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह लड़की तो हमारे गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ता करवाने वाली महिला हुई फरार
इसी दौरान रिश्ता करवाने वाली महिला भी गाड़ी से उतरी और कहा कि शादी इसी गांव में है। उसने लड़के वालों को बताया कि गांव में एक मौत हो गई है। इसलिए टेंट कहीं और लगाया जाएगा। कहा कि मैं लड़की के घर जाकर पता करके आती हूं। यह बात बोलकर महिला अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर वहां से चली गई। जब महिला नहीं आई तो ग्रामीणों के साथ बरातियों को भी शक हुआ।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस भी पहुंची
महिला को फोन लगाया तो उसने कहा कि लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और वह पंजाब के नवांशहर अस्पताल जा रही है। इस पर शक और गहरा गया। कुछ लोगों ने दूसरी गाड़ी में जाकर महिला को घेरा और वापस सिंगा गांव लेकर आए। इसके बाद बरातियों और रिश्ता करवाने वाली महिला का विवाद गहराता देख मौके पर पंचायत के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी पहुंचे।

थाना सदर नहीं पहुंचे दोनों पक्ष
बरातियों और महिला को पंचायत घर लेकर जाया गया। शाम चार बजे तक विवाद पंचायत घर में जारी रहा। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे मामले को शांत किया और दोनों पक्षों से कहा कि मामला उनके अपने गांव का है। रिश्ता करवाने वाली महिला और बराती एक ही गांव से हैं। इसलिए अपनी शिकायत पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाओ। शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष सिंगा से रवाना हो गए लेकिन थाना सदर नहीं पहुंचे। बुधवार को दोनों पक्षों का थाना सदर पहुंचने का संशय बना हुआ है।

क्या बोली पुलिस?
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले की पूरी जानकारी जुटाई है। पड़ताल में मामला थाना सदर के तहत आते गांव का पाया गया। इसलिए दोनों पक्षों को समझाकर थाना सदर भेजा गया। कहा कि रिश्ता करवाने वाली और दूल्हा पक्ष अगर थाना सदर जाते हैं तो आगामी कार्रवाई वहीं से होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed