फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor honored the winning players and trainers of Special Olympics Himachal

Himachal: राज्यपाल ने स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल के विजेता खिलाड़ी और प्रशिक्षक किए सम्मानित

Wed, 04 Jun 2025 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 08:03 PM IST
सार

बुधवार को राजधानी शिमला में स्पेशल ओलंपिक्स भारत हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित समारोह में वर्ल्ड समर गेम्स बर्लिन जर्मनी 2023 और वर्ल्ड विंटर गेम्स ट्यूरिन इटली 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Governor honored the winning players and trainers of Special Olympics Himachal
खिलाड़ियों को सम्मानित करते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक के खिलाड़ियों को पहचान दिलाने की आवश्यकता है। समाज और सरकार दोनों ही स्तर पर उन्हें मदद दी जानी चाहिए। बुधवार को राजधानी शिमला में स्पेशल ओलंपिक्स भारत हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित समारोह में वर्ल्ड समर गेम्स बर्लिन जर्मनी 2023 और वर्ल्ड विंटर गेम्स ट्यूरिन इटली 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इटली के ट्यूरिन शहर में आयोजित वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व 30 खिलाड़ियों और 19 सहयोगी स्टाफ, यानी कुल 49 सदस्यों ने किया। इनमें से 15 खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश से थे।

विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि खिलाड़ियों ने सिद्ध किया है कि संकल्प, परिश्रम और आत्मविश्वास से कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उन्होंने न केवल अपने प्रदर्शन से सबको गर्वित किया है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश भी दिया है। राज्यपाल ने कहा कि भारत ने इन खेलों में कुल 33 पदक जीते, जो इस बात का प्रमाण है कि जब प्रतिभा को अवसर मिलता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। इन सभी ने तिरंगे के सम्मान को ऊंचा रखा। उन्होंने स्पेशल ओलिंपिक्स भारत और एशिया पेसिफिक सलाहकार परिषद की अध्यक्षा डॉ. मल्लिका नड्डा की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्पेशल ओलिंपिक्स की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2002 में बिलासपुर से की थी। आज स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश के 23 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उनके प्रयासों से स्पेशल ओलिंपिक्स हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 2008 में शिमला और नारकंडा में पहली बार शीतकालीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि एनएचपीसी स्पोर्ट्स सेंटर से 15 खिलाड़ी और 8 कोच भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलिंपिक्स हिमाचल प्रदेश के लगभग 77 विशेष खिलाड़ी विश्व शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग ले चुके हैं। उन्होंने युवाओं में बढ़ते सिंथेटिक नशे से बचाने में सहयोग करने की अपील की। स्पेशल ओलिंपिक्स भारत हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक परीक्षत मेहदुदीया ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर स्पेशल ओलिंपिक्स भारत हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर, मंडी इकाई के जगदीश राणा, स्पेशल ओलंपिक्स भारत के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ल, हरियाणा की अध्यक्ष लतिका शर्मा, डॉ साधना ठाकुर, स्पेशल एथलीट भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों ने देश को किया गौरवान्वित : मल्लिका
स्पेशल ओलिंपिक्स भारत और एशिया पेसिफिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि विशेष ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह एक आंदोलन है। देश की 5 प्रतिशत जनसंख्या दिव्यांगता से ग्रसित है और एक प्रतिशत मानसिक दिव्यांग हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स में भाग लेने वाले देश के 30 खिलाड़ियों में से 15 हिमाचल से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed