फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government High School Chansari Kullu Five classes are running in a private building

कैसी है पाठशाला? उधार की छत के नीचे बैठ भविष्य संवार रहे चंसारी स्कूल के बच्चे, नए भवन का निर्माण अधर में लटका

Fri, 08 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

जिला कुल्लू का राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी (खराहल) में देश का भविष्य उधार की दीवारों के बीच बैठकर शिक्षा की नींव रख रहा है। सरकार, प्रशासन, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Government High School Chansari Kullu Five classes are running in a private building
राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी का जर्जर पुराना भवन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेशक शिक्षा को मौलिक अधिकार माना जाता है, लेकिन जब विद्यालय ही उधार का हो और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से भागते फिरें। तब सवाल उठता है कि विद्यार्थियों को क्यों अव्यवस्था की नाकामी की कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसी ही कहानी जिला कुल्लू के राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी (खराहल) के विद्यार्थियों की है। विद्यार्थियों का सपना तो अपना है, लेकिन उनके पास छत पराई है। देश का भविष्य उधार की दीवारों के बीच बैठकर शिक्षा की नींव रख रहा है।

विज्ञापन

इस स्कूल में 103 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वह पढ़ाई की कीमत अपनी जेब से किराया देकर चुका रहे हैं। विद्यालय के नाम अपनी 3.19 बिस्वा भूमि है। नए भवन के निर्माण के लिए 1.92 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है। इसके बाद भी विद्यार्थियों को विगत दो वर्षों से उधार के विद्यालय में पढ़ाई करनी पड़ रही है। सरकार, प्रशासन, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। चार कमरों के निजी भवन में पांच कक्षाएं (छठी से दसवीं) लग रही हैं। इसके लिए हर विद्यार्थी को प्रति महीने 100 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। अभिभावकों का दावा है कि दो साल भवन मालिक ने किराया नहीं लिया। वह किराया लेने के लिए अभी भी तैयार नहीं है, लेकिन पिछले चार माह से स्वेच्छा से किराये का भुगतान किया जा रहा है। क्योंकि एक नेक इंसान की वजह से उनके बच्चों के भविष्य की लौ जल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन से जर्जर हो गया था पुराना भवन
जुलाई 2023 में भूस्खलन होने से विद्यालय का पुराना भवन जर्जर हो गया है। इसमें कक्षाएं नहीं लग सकती हैं। नए भवन का निर्माण अधर में लटका है। तीन मंजिला भवन का ढांचा तैयार है, लेकिन कमरे नहीं बने हैं। विद्यार्थियों को निजी भवन के चार कमरों में पढ़ाना पड़ रहा है। -देवेंद्र शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष

विज्ञापन

सुरक्षा दीवार लगाने का काम पूरा
चंसारी विद्यालय की सुरक्षा के लिए नए भवन के पीछे सुरक्षा दीवार लगाई गई है। भवन निर्माण का आगामी कार्य ठेकेदार को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। - बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।

बजट जारी, कार्य में तेजी लाने की मांग
चंसारी विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट जारी किया है। एसएमसी प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग को दें, भवन मालिक को किराया देने का प्रावधान भी किया जाएगा। -देशराज डोगरा, उच्च शिक्षा उपनिदेशक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed