फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government asked how property Asaram You have to tell

सरकार ने पूछा, बताओ आसाराम कितनी संपति है तेरे पास

Fri, 18 Oct 2013 12:57 AM IST
Updated Fri, 18 Oct 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government asked how property Asaram You have to tell

विवादों में घिरे संत आसाराम की प्रापर्टी को लेकर राज्य सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों से रिपोर्ट तलब की है। सरकार को सूचना है कि आसाराम की प्रदेश के पांच से छह जिलों में संपत्ति है।

विज्ञापन


सिरमौर में बापू की संपत्ति की जांच के बाद अब अन्य जिलों में जांच की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। राजस्व मंत्री ने जिलों को शीघ्र ही इस मामले में रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आसाराम के विवादों में घिरने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू की हिमाचल में जहां भी संपत्तियां हैं, इसका पता लगाया जाएगा। इसमें कहीं कोई अनियमितताएं पाई जाती है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिरमौर जिले के नाहन के नजदीक में एक गांव में आसाराम की संपत्ति मिली थी। इसके  बाद अब सरकार ने अन्य जिलों में प्रापर्टी को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग की ओर से आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे।


फिलहाल विभाग यह खंगालने में जुटा है कि प्रापर्टी कहां पर है। इनमें कहीं कोई अनियमितता तो नहीं है। इस पर काम करने के निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मामले में सभी उपायुक्तों को रिकार्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed